इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलकर मोटी कमाई करने का मौका (Electrical Vehicle Charging Station Business)

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलकर मोटी कमाई करने का मौका (Electrical Vehicle Charging Station Business)

चार्जिंग स्टेशन लगाओ और हर महीने 1.65 लाख कमाओ

सन 2013 में भारत सरकार के द्वारा एक योजना लाई गई थी | जिसका नाम राष्ट्रीय इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी मिशन योजना था | इस योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय इंधन को बनाए रखना था और पर्यावरण में हो रहे प्रदूषण की दर को कम करना था | इस योजना को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के उत्पादन पर बढ़ावा दिया और इसी प्रकार इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन व्यवसाय अस्तित्व में आया | 

अब बात कर लेते हैं भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के व्यवसाय के बारे में | इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन व्यवसाय भारत में एक नया व्यवसाय है और भविष्य में वृद्धि करने वाला है या कहे तो अच्छा मुनाफा देने वाला व्यवसाय हैं आने वाले समय में बिजली से चलने वाले वाहनों का उत्साह बाजार में बढ़ रहा है | आज भी अगर हम बात करें तो दो पहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल सैकड़ों की संख्या में सड़क पर आपको चलते दिखाई देंगे | आज तो हम इन दो पहिया गाड़ी की बैटरी को घर पर चार्ज कर लेते हैं लेकिन भविष्य में जब बिजली के वाहनों की संख्या बाजार में बढ़ जाएगी तो इनको चार्ज करने के लिए चार्जिंग स्टेशन खोलने की जरूरत पड़ेगी | जैसे पेट्रोल पम्प भारत में जगह – जगह खुले हुए हैं | 

भविष्य में हमारे लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के रूप में एक बहुत महत्वपूर्ण व्यवसाय का साधन उपलब्ध हो चुका है | इसलिए हमें अपनी दृष्टि इस बिजनेस आइडिया पर अवश्य रखनी चाहिए | क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन व्यवसाय भविष्य में बहुत फायदा देने वाला व्यवसाय हैं | चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए किसी सरकारी लाइसेंस की भी जरूरत नहीं है और साथ में इस व्यवसाय के लिए किसी उच्च शिक्षा की भी जरूरत नहीं है आप एक अच्छी पूंजी लगाकर इलेक्ट्रिक व्हीकल पावर स्टेशन अर्थात चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकते हैं |

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बिज़नेस क्या है ?

जैसे कि आप जानते हैं कि साधारणत: सड़क पर चलने वाले वाहन पेट्रोल डीजल से चलते हैं | लेकिन आज के समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल का उत्साह(क्रेज) देश-विदेश में बढ़ता जा रहा है | इस दौड़ में भारत देश भी शामिल है | आजकल आप को सड़कों पर इलेक्ट्रिक व्हीकल आसानी से देखने को मिल जाते हैं और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती ही जियेगी | जिसमें दो पहिया, तीन पहिया और फोर व्हीलर गाड़ी होगी | अब अगर वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होगी तो इनकी बैटरी को चार्ज करने के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की भी जरूरत पड़ेगी | इसके लिए देश भर में अलग-अलग जगह पर चार्जिंग स्टेशन खोलें जा रहे हैं | चार्जिंग स्टेशन को भारत का कोई भी नागरिक खोल सकता है | इसके लिए किसी उच्च शिक्षा की जरूरत नहीं है |

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें ?

भारत में कई चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने वाली कंपनियां सामने आ रही है | जो चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए अपनी फ्रेंचाइजी दे रही है और लोगों को उनके साथ साझेदारी करके इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के व्यवसाय को शुरू करने के लिए अवसर देती है | इसके अलावा विदेशी कंपनियां भी इस व्यवसाय के लिए अपनी फ्रेंचाइजी दे रही है | अगर आपके पास अच्छी पूंजी है तो आप खुद का इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकते हैं या  किसी कंपनी से भी फ्रेंचाइजी ले सकते हैं |

विदेशी कंपनियों में जापान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी पैनासोनिक भारत के 25 शहरों में 1 लाख चार्जिंग स्टेशन लगाने की तैयारी कर रही है इसके अलावा यह कंपनी फ्रेंचाइजी भी दे रही है |

भारत की प्रसिद्ध कंपनियां जो फ्रेंचाइजी दे रही है :-

  1. Tata Power
  2. Delta Electronics India
  3. Evolt
  4. Fortum India
  5. EVQ Point (Bengaluru)
  6. Okaya Power Group (Delhi) 
  7. Volttie (Noida) 
  8. Numocity (Bangalore) 
  9. P2 power solution (Noida) 
  10. Exicom Power Systems (Gurgaon) 
  11. Magneta Group (Navi Mumbai) 
  12. Charge My Gaddi (Delhi)

आप भारत के इन सभी कंपनियों की फ्रेंचाइजी ले सकते हैं और इन कंपनियों की मदद से इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं | दूसरी तरफ अगर आप अपना खुद का इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू करना चाहते हैं तो मिनिस्ट्री ऑफ पावर डिपार्टमेंट में आवेदन कर सकते हैं | 

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन कहां-कहां खोल सकते हैं ?

सबसे पहले हम आपको बता देते हैं कि तीन प्रकार से इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे |

  • कमर्शियल इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन – इसमें आप मॉल, बड़े बस अड्डे के बाहर, रेलवे स्टेशन के बाहर, एयरपोर्ट के बाहर चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं क्योंकि यहां पर ज्यादातर जनसंख्या का जमघट होता है लोग आते जाते रहते हैं | 
  • गवर्नमेंट सेक्टर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन – मतलब सरकारी ऑफिसों के अंदर चार्जिंग स्टेशन खोले जाएंगे |
  • प्राइवेट वेहिकल चार्जिंग स्टेशन – तीसरे तरह के चार्जिंग स्टेशन आप राष्ट्रीय मार्ग, राज्य मार्ग और इसके अलावा आवासीय क्षेत्र मे भी आप दोपहिया या तीन पहिया गाड़ी के लिए चार्जिंग स्टेशन लगा सकते हैं |

अगर आप इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन खोलने की सोच रहे हैं और साथ में आप किसी मेट्रोपोलिटन सिटी में रहते हैं | तो आपके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने का यह सुनहरा मौका है | आप जल्दी ही इस मौके का फायदा उठाएं, क्योंकि यह व्यवसाय भविष्य में आपको मालामाल करने वाला है | 

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए किस-किस साधन की आवश्यकता होगी ?

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए जिन साधनों की आवश्यकता पड़ेगी, उनको हम आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं –

1. जगह / स्थान (Space)

जगह का सबसे पहले उपलब्ध होना इस व्यवसाय का महत्वपूर्ण बिंदु है | क्योंकि बिना जगह के आप यह व्यवसाय शुरू नहीं कर सकते | वैसे सरकार की तरफ से ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई है कि आपको चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए कितनी जमीन की जरूरत है | लेकिन हां इस बात का आपको पहले ही ख्याल रखना होगा कि आप किस प्रकार के वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन खोलना चाहते हैं | जैसे दो पहिया, तीन पहिया या चार पहिया गाड़ियों के लिए, उसी प्रकार से आपको चार्जिंग स्टेशन  के लिए जमीन चाहिए होगी |

दूसरी तरफ अगर आप किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो कंपनी इस व्यवसाय को शुरू करने में आपकी पूरी मदद करेगी | लेकिन आप अपने EV चार्जिंग स्टेशन का सेट – अप कहां लगाना चाहते है, उस लोकेशन को आपको खुद ही सेलेक्ट करना होगा | इस प्रकार किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर इस व्यवसाय को शुरू करने में आपका खर्चा  लगभग 5 लाख से ₹9 लाख रहेगा | 

2. इलेक्ट्रिक चार्जिंग मशीन

दूसरी सबसे महत्वपूर्ण साधन है चार्जिंग मशीन का होना | चार्जिंग मशीन के बिना आप इस व्यवसाय को शुरू करने में असमर्थ होंगे इसलिए आपको कम से कम 5 मशीन इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए चाहिए | 

इलेक्ट्रिक चार्जिंग मशीन दो तरह की होती है स्लो और फ़ास्ट चार्जींग मशीन |

फास्ट चार्जिंग मशीन

  1. CCS (50 kw)
  2. CHAdeMO (50 kw)
  3. Type – 2 AC (min 22kw)

स्लो चार्जिंग मशीन

  1. Bharat DC – 002 (15 kw)
  2. Bharat AC – 001 (10 kw)

दोस्तों शुरुआत में आप स्लो चार्जिंग मशीन मतलब भारत डीसी और भारत एसी मशीन लगाकर अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं | यह आपको थोड़ा सस्ता भी रहेगा बाकी बाद में आपके व्यवसाय में जैसे-जैसे वृद्धि हो, तो आप फास्ट चार्जिंग मशीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं |

  • इलेक्ट्रिकल कनेक्शन और चार्जिंग मशीन खरीदने के बाद आपको बिजली का कनेक्शन लेना होगा और हेवी ड्यूटी केबलिंग की आवश्यकता होगी |
  • एक ब्रेकर की भी जरूरत होगी क्योंकि जिन वाहनों की बैटरी को हम चार्ज कर रहे हैं उनमें कोई खराबी ना आए इसके लिए हमें ब्रेकर लगवाने पड़ेंगे |
  • स्टाफ मेंबर की भी जरूरत पड़ेगी | क्योंकि चार्जिंग स्टेशन के रखरखाव की भी जरूरत होगी |
  • इसके अलावा अगर आपको आपके चार्जिंग स्टेशन की ब्रांडिंग, फ्लोरिंग, पेंटिंग, शेड आदि करनी है | तो इस हिसाब से आपका खर्चा बढ़ सकता है |
  • एक और महत्वपूर्ण बात आपको अपने चार्जिंग स्टेशन को शुरू करने के लिए एक टेक्नीशियन की भी जरूरत  होगी साथ में एक ईवीएसई सॉफ्टवेयर की भी जरूरत पड़ेगी | ताकि आपका चार्जिंग स्टेशन अच्छे से सेट हो जाए और अच्छे से कार्य करें | जिसमें कोई परेशानी ना आए |
  • इसके अलावा आपकी शिक्षा लगभग 10th पास होनी चाहिए |
  • आपकी आयु कम से कम 20 से 60 तक होनी चाहिए |

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए लागत / खर्चा कितना होगा ?

चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए अगर लागत या खर्चे की बात करें तो वह निर्भर करता है कि आप किस प्रकार से चार्जिंग स्टेशन खोलना चाहते हैं मतलब अपना फास्ट चार्जिंग स्टेशन, अपना स्लो चार्जिंग स्टेशन या किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर इस व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं  तीनो में खर्चा अलग अलग है |

खुद का फास्ट चार्जिंग स्टेशन खर्चा – 32 लाख

मान लीजिए अगर आज आप खुद का चार्जिंग स्टेशन खोलना चाहते हैं | तो आपको लगभग 30 से 35 लाख का खर्चा आएगा | कैसे, वह हम आपको बताते हैं, जैसे कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं | कि आपको इस व्यवसाय के लिए 5 चार्जिंग मशीनों की जरूरत पड़ेगी | तीन फास्ट चार्जिंग मशीन और दो स्लो चार्जिंग मशीन | अगर आप अपना व्यवसाय उच्च स्तर पर खोलना चाहते हैं तो आपके पास 5 चार्जिंग मशीन होना जरूरी है और अगर आप अपना व्यवसाय छोटे स्तर पर खोलना चाहते हैं तो, स्लो चार्जिंग मशीन लगा सकते हैं जिसमें आपका  बजट भी कम रहेगा |

फास्ट चार्जिंग मशीन के मूल्य – 

  1. CCS (50 kw) – ₹7,50,0000
  2. CHAdeMO (50 kw) – ₹7,50,000
  3. Type – 2 AC (22 kw) – ₹1,30,000

स्लो चार्जिंग मशीन  के मूल्य – 

  1. Bharat DC – 002 (15 kw) – ₹2,50,000
  2. Bharat AC – 001 (10 kw) – ₹75,000

मशीन लगाने के बाद का खर्चा –

  1. बिजली कनेक्शन
  2. ट्रांसफार्मर
  3. केबलिंग
  4. पैनल
  5. ब्रेकर

इन सभी का खर्चा आपका होगा लगभग ₹7,50,000
स्टाफ मेंबर्स चार्जिंग स्टेशन की ब्रांडिंग, फ्लोरिंग, पेंटिंग, शेड लगभग ₹2,50,000
टेक्नीशियन, सॉफ्टवेयर इंजीनियर लगभग ₹1,80,000

चार्जिंग मशीन खर्च ₹20,50,000

अब सभी खर्च यानी लागत को जोड़कर बताते हैं – 20,50,000 + 7,50,000 + 1,80,000 = ₹32,30,000

इसके बाद अगर आपकी खुद की जमीन है, तो बहुत अच्छी बात है नहीं तो आपको जमीन लीज पर लेनी पड़ेगी अब उसके लिए बजट भी आपको देखना पड़ेगा | मतलब कुल खर्च 32,30,000 से थोड़ा अधिक रहेगा |

खुद का स्लो चार्जिंग स्टेशन खर्चा – 3 लाख

अगर आपको छोटे स्तर पर अपना चार्जिंग स्टेशन खोलना है, तो आप शुरू से स्लो चार्जिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं | इन मशीनों के लिए आपका खर्चा कम रहेगा लगभग ₹3,25,000 तक का मशीन का खर्चा रहेगा और अगर जमीन की बात करें तो आप अपने घर में या अपने किसी प्लॉट में भी अपना चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकते हैं | इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है | क्योंकि अब सरकार की शर्त के द्वारा आप अपने घर पर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं, और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं | 

इसके बाद जब आपके व्यवसाय में बढ़ोतरी होती है, तो उसके बाद आप फास्ट चार्जिंग मशीन लगाकर अपने व्यवसाय के स्तर को बढ़ा सकते हैं और लाखों की कमाई कर सकते हैं, यह एक ऐसा व्यवसाय हैं, जो आपको दिनोंदिन उन्नति देगा इसमें कोई संदेह नहीं | 

फ्रेंचाइजी चार्जिंग स्टेशन खर्चा – 2 लाख

दूसरी तरफ अगर आप किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर इस व्यवसाय को शुरू करना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, भारत में बहुतसी कंपनियां अपनी फ्रेंचाइजी देखकर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू करने में मदद कर रही है | किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के बाद आपका खर्चा कम होगा | उसके बाद आसानी से आप इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकते हैं | और इस व्यवसाय में लाखों रुपए कमा सकते हैं, भविष्य में यह व्यवसाय ऊंचाइयों को छूने वाला है, इसलिए हमें अभी से इस व्यवसाय पर अपनी नजर रखनी चाहिए | 

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन कैसे करें ?

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए आवेदन की प्रक्रिया बहुत ही सरल है, लेकिन यह आप पर निर्भर करता है | कि आप खुद का चार्जिंग स्टेशन शुरू करना चाहते हैं, या किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर, अगर आप अपने बजट पर खुद का चार्जिंग स्टेशन लगाना चाहते हैं, तो आपको मिनिस्ट्री ऑफ पावर डिपार्टमेंट में जाकर सरकार के द्वारा दिए गए आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा और बाकी की भी जानकारी हासिल करनी पड़ेगी | इसके अलावा अगर आप किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर अपना व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो भारत की बहुत सी कंपनियां इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए फ्रेंचाइजी दे रही है, कंपनियों के बारे में आपको पहले ही हम बता चुके हैं |

मान लीजिए अगर आप भारत की टाटा पावर कंपनी से फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं, तो आपको टाटा कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना होगा | उसके बाद आपको कंपनी कांटेक्ट करके आपसे इस व्यवसाय और आपके कुछ डॉक्यूमेंट के बारे में आपसे बात करेगी | इस प्रकार आप इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं और भविष्य के लिए बहुत लाभ देने वाले इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं |

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए लाइसेंस / रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए किसी लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है | लेकिन आपको डिस्कॉम अर्थात डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का क्लीयरेंस लेना आवश्यक है | डिस्कॉम यह चेक करता है, कि जो भी आपने मशीनों का इस्तेमाल किया है – जैसे चार्जर पिन, चार्जिंग पावर मशीन आदि | क्या यह मशीन सही से कार्य करती है या नहीं और आपने जो भी सुरक्षा के मानको का इस्तेमाल किया है, वह पूर्ण रूप से सुरक्षित है या नहीं | इसीलिए इन सभी तथ्यों की जांच करने के लिए डिस्कॉम आपके यहां किसी इलेक्ट्रिक इंस्पेक्टर या रिप्रेजेंटेटिव को भेजते हैं |

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए लोन / सब्सिडी कैसे प्राप्त करें

भारत में आज चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए सरकार की तरफ से भी लोन या सब्सिडी के रूप में फायदा मिल रहा है | लोन के लिए आप भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय में आवेदन कर सकते हैं | आज के समय में सरकार की मदद से बहुत कम कीमत पर भी चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं | आप बिना किसी कठिनाई के इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोल पाए ताकि आप इस व्यवसाय के द्वारा अच्छी कमाई कर सकें, इसके लिए सरकार ने अपने कुछ शर्तों में भी फेर-बदल कर दिया है जैसे :- 

  • इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेल पर जो जीएसटी लिया जाता था | उसको घटाकर 12% से 8% कर दिया है |
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने पर सरकार जो 18% की जीएसटी लेती थी | वह भी घटाकर 5% कर दिया है |
  • बैटरी से रिचार्ज होने वाले व्हीकल को किसी परमिट की जरूरत नहीं पड़ेगी | अब हर कोई इलेक्ट्रिक व्हीकल  खरीदने की कोशिश करेगा |
  • पहले जब आप इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदी के लिए सरकार से लोन लेने जाते थे, तो उसे कोई छूट नहीं मिलती थी | लेकिन अब ऐसा नहीं है | सरकार ने इस लोन पर कुछ छूट देनी शुरू कर दी है जो की लगभग ₹1,50,000 तक  होगी |
  • अब आप अपने घर पर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं |
  • सरकार के द्वारा चार्जिंग स्टेशन नेशनल हाईवे या राज्य मार्ग के दोनों ओर खोल सकते हैं | सरकार के द्वारा पहले एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच की दूरी 25 किलोमीटर थी | लेकिन अब सरकार ने इस दूरी को घटाते हुए दो स्टेशन के बीच 3 किलोमीटर की दूरी को अनुमति दे दी है |

इन तथ्यों को देखते हुए अब आप बिना किसी परेशानी के  चार्जिंग  स्टेशन खोल सकते हैं और अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं |

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन से कमाई

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन से लाखों का मुनाफा है, अगर आप इस व्यवसाय को वर्तमान में शुरू करते हैं तो, क्योंकि इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है | वैसे इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन से होने वाली कमाई काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने चार्जिंग स्टेशन पर किस प्रकार की गाड़ियां ( दोपहिया, तीनपहिया या चार पहिया) चार्ज कर रहे हैं, और कितनी गाड़ियों को दिन भर में चार्ज करते हो | आप गाड़ी चार्ज करवाने आए हुए मालिकों से कितने पैसे वसूलते हो |

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन से एक दिन / महीने / साल की कमाई

मान लीजिए आपने अपनी चार्जिंग मशीन के हिसाब से गाड़ियों को चार्ज किया है – आप इस प्रकार अपने मुनाफे का हिसाब लगा सकते है |

फास्ट चार्जिंग मशीन से अगर आप दिन में 15 घंटे गाड़ी रिचार्ज करते हैं तो, अब आपके पास तीन प्रकार की फास्ट चार्जिंग मशीन है – 

  1. CCS ( 50 KW) –  50*15 = 750 KW in 15 hours
  2. CHAdeMO (50 KW) – 50*15 = 750 KW in 15 hours
  3. Type-2 AC (min 22 KW) – 22*15 = 330 KW in 15 hours

अब आपने कुल – 1830 KW फास्ट चार्जिंग मशीन से चार्ज किया है 15 घंटे में |

अब स्लो चार्जिंग मशीन की क्षमता देख लेते हैं – 

  1. Bharat DC – 002 (15 KW) – 15 *15 = 225 KW in 15 hours
  2. Bharat AC – 001 (10 KW) – 10 * 15 = 150 KW in 15 hours

अब आपने  कुल –  375 KW  स्लो चार्जिंग मशीन से चार्ज किया है 15 घंटे में |

अब आपने दोनों मशीनों का मिला के 2,205 KW इलेक्ट्रिसिटी से 15 घंटे में गाड़ियां रिचार्ज की है | अब हर यूनिट पर आपको मान लीजिए 2.5 या ₹3 का मार्जन मिल रहा है | हम 2.5 रुपए के मार्जिन पर ही कैलकुलेशन करते हैं | अब हमारे पास कुल यूनिट जितनी है, उसे मार्जन से गुणा कर देंगे | 

जैसे –  

2,205*2.5 = 5512.5 

1 दिन की कमाई = ₹5,512.5 

1 महीने की कमाई = 5,512.5*30 = ₹1,65,360

1 साल की कमाई = 1,65,360*12 = ₹19,84,320

अब इस प्रकार से आपको जानकारी हो गई है | कि दोनों प्रकार की मशीनों से आप किस प्रकार कमाई कर सकते हैं |

चार्जिंग स्टेशन से संबंधित सवाल-जवाब 

Q .क्या चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए सरकार से लोन सब्सिडी की मदद मिलेगी ?

जी हां, सरकार की तरफ से लोन और सब्सिडी की मदद प्राप्त होगी | लोन के लिए आप भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय में संपर्क कर सकते हैं और और अगर सब्सिडी की बात करें तो पिछले कई सालों में सरकार के द्वारा सब्सिडी मिल रही थी | लेकिन 2022 में सरकार की क्या योजना है, इसकी पूर्ण जानकारी प्राप्त नहीं है |

Q. इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन व्यवसाय का कितना स्कोप है ?

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बिजनेस का वर्तमान और भविष्य में बहुत ज्यादा स्कोप है, आप बिना किसी परेशानी के यह व्यवसाय शुरू कर सकते हैं |

Q. क्या हम घर पर इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं ? 

 जी हां, आप अपने घर पर भी चार्जिंग स्टेशन खोल सकते हैं, सरकार के द्वारा इसके लिए अनुमति दे दी गई है |

Q. क्या किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी आसानी से मिल सकती है ?

जी हां, भारत में किसी भी कंपनी की फ्रेंचाइजी आसानी से मिल सकती है | बस आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा |

Q. क्या छोटे स्तर पर भी इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन शुरू कर सकते हैं  ?

जी हां, आप स्लो चार्जिंग मशीन लगाकर आसानी से छोटे स्तर पर इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं |

Q. इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए खर्चा कितना होगा ?

किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी के द्वारा 1-2 लाख तक का खर्चा होगा | अगर आप फास्ट चार्जिंग मशीन भी लगाते हैं तो खुद की जिम्मेदारी पर 30 से 35 लाख रुपए का खर्चा होगा |

Q. इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के द्वारा मुनाफा कितना होगा ?

आप इस व्यवसाय से हर महीने लाखो का मुनाफा कमा सकते है |

 Q. क्या उच्च शिक्षा की जरूरत होगी ?

नहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं है | लेकिन आपका 10th पास होना आवश्यक है |

निष्कर्ष

निष्कर्ष रूप में कह सकते हैं कि हमने आपको इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के बारे में सभी जानकारी को विस्तार से बताया है | फिर भी अगर आपका कोई सवाल है या कोई अन्य जानकारी इस व्यवसाय के बारे में आप जानना चाहते हैं तो आप कमेंट कर सकते हैं | हम हर समय आपको उत्तर देने के लिए अग्रसर होंगे |

Admin Ji
ADMINISTRATOR
PROFILE

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos