टाटा पावर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए, हर महीने लाखों कमाए

टाटा पावर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए, हर महीने लाखों कमाए

इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन लगाए, हर महीने लाखों कमाए

निसंदेह, आपको यह जानकारी होगी कि टाटा समूह एक निजी व्यावसायिक समूह है | जिसका मुख्यालय मुंबई में है | टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा जी है | टाटा कंपनी का कार्यक्षेत्र अनेक व्यवसाय और उनसे संबंधित सेवाओं के रूप में फैला हुआ है जैसे:- अभियांत्रिकी, सूचना, प्रौद्योगिकी, संचार, वाहन, रासायनिक उद्योग, ऊर्जा, सॉफ्टवेयर, इस्पात, उपभोक्ता सामग्री आदि |

टाटा पावर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन बिज़नेस क्या है ?

अब बात कर लेते हैं मुख्य रूप से टाटा पावर के बारे में, टाटा पावर भारत की निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है | टाटा पावर देश की कुछ मेट्रोपोलिटन सिटी (दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई) आदि को बिजली की आपूर्ति प्रदान करती है | क्योंकि भारत में भी अब इलेक्ट्रिकल व्हीकल का चलन बढ़ गया है | इसलिए अब टाटा पावर देश-भर में इलेक्ट्रिकल व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोल रही है | 

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने की यह मुहिम भारत सरकार के द्वारा चलाई गई है | इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने का मुख्य उद्देश्य जीवाश्म ईंधन (fossil fuel) जैसे डीजल, पेट्रोल, इत्यादि की बचत करना और हमारे पर्यावरण में हो रहे प्रदूषण को कम करना है | भारत में सरकार के साथ-साथ निजी कंपनियां भी बढ़-चढ़कर अपनी सहायता से देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोल रही है | 

चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए टाटा कंपनी मुख्य रूप से भारत के नागरिकों की मदद कर रही है | इसीलिए यह कंपनी लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए अपनी डीलरशिप या फ्रेंचाइजी दे रही है | जिसकी सहायता से आप यह बिजनेस शुरू कर सकते हैं |

हम आपको बता देते हैं, कि टाटा पावर कंपनी देश-भर में लगभग 6,000 पावर स्टेशन खोल चुकी है, और देश के अलग-अलग शहरों में 1 लाख चार्जिंग स्टेशन लगाने का लक्ष्य रखा है | ताकि इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग बाजार में और ज्यादा बढ़ सके | शेयर बाजार के हिसाब से 50% चार्जिंग स्टेशन टाटा पावर कंपनी के ही लगे हुए हैं | इसलिए आप भी टाटा पावर कंपनी से जुड़े और भविष्य में बड़े स्तर पर मुनाफा देने वाले इस व्यवसाय को शुरू करें और लाखों की कमाई करें |

टाटा पावर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें ?

जैसे कि आप जानते हैं | कि भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए बहुत सारी कंपनियां बढ़-चढ़कर भाग ले रही है | उनमें से टाटा पावर कंपनी भारत की एक सुप्रसिद्ध कंपनी है |

यह कंपनी भी देश में जगह-जगह इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन लगा रही हैं, और देश के नागरिकों को मोटी कमाई करने का मौका दे रही है | अब बात आती है कि आप टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन कैसे खोल सकते है, इसके लिए आपको टाटा पावर कंपनी की फ्रेंचाइजी लेनी होगी | जिसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल है | इसके बाद टाटा पावर कंपनी आपको पूर्ण रूप से साझेदारी के साथ चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए मदद करेगी | इस कंपनी की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको टाटा पावर कंपनी में आवेदन करना आवश्यक है |

टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए फ्रेंचाइजी कैसे ले / आवेदन कैसे करें ?

टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए सबसे पहले आपको टाटा पावर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा | जो निम्न है www.tatapower.com, उसके बाद कांटेक्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें | उसके बाद  Business Enquiry पर क्लिक करें, और जो आपके सामने एक फॉर्म खुला है, उसमें पूछी गई प्रत्येक जानकारी को सावधानीपूर्वक भरें, सबसे महत्वपूर्ण बात डिपार्टमेंट ऑप्शन में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग सॉल्यूशन चुने | सारे फॉर्म को दोबारा से चेक करें, और उसके बाद सबमिट कर दें | उसके बाद टाटा पावर कंपनी आपसे खुद कांटेक्ट करेगी, और इसके बाद आपके महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की जांच पड़ताल करने के बाद अपने साथ साझेदारी कर लेगी | कंपनी आपको 24 घंटे के अंदर ही चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए आपसे बात करेगी | कंपनी के कुछ टोल फ्री नंबर भी हैं जिन पर संपर्क करके आप टाटा पावर कंपनी से जुड़ सकते हैं | 

मान लीजिए आप दिल्ली के रहने वाले हैं और टाटा पावर कंपनी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते हैं तो, आप इन टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं | 

Tata Power, Hudson Lines, Kingsway Camp, Delhi – 110009
Tel. No – 011 – 66112222 / 011 – 27416845 – 54 / 011 – 27468027

टाटा पावर स्टेशन खोलने के लिए आवश्यक साधन

टाटा पावर स्टेशन खोलने के लिए आपको कई महत्वपूर्ण साधनों की जरूरत होगी जैसे – 

  1. जगह – सबसे पहले हमें जगह की जरूरत होगी | जो इस व्यवसाय के लिए बहुत महत्वपूर्ण है | वैसे सरकार और  कंपनी की तरफ से चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए कितनी जमीन की आवश्यकता है, यह तय नहीं किया गया है | बस आपको इस बात का ध्यान रखना है कि गाड़ियों की Exit और Entry सुविधापूर्वक हो जाए, जिससे कोई परेशानी नहीं आए | वैसे छोटे वाहनों के लिए आप अपने घर पर भी चार्जिंग स्टेशनट खोल सकते हैं, और कमाई का अच्छा साधन जुटा सकते हैं |
  2. चार्जिंग मशीन –  दूसरा सबसे महत्वपूर्ण साधन चार्जिंग मशीन है | चार्जिंग मशीन के प्रकार में आपको तीन फास्ट चार्जिंग मशीन और दो स्लो चार्जिंग मशीन मिलेगी | यह आपको तय करना है कि आप अपना व्यवसाय कौन सी मशीन लगाकर शुरू करना चाहते हैं | फास्ट चार्जिंग मशीन आपको महंगे दामों में और स्लो चार्जिंग मशीन आपको कम दामों में प्राप्त हो जाएगी |
  3. स्टाफ सदस्य – आपको 2 स्टाफ मेंबर की जरूरत होगी | एक कुशल (Skilled) और दूसरा अकुशल (Unskilled) स्टाफ सदस्य | Skilled Staff गाड़ियों को चार्ज करने में मदद करेगा और स्टेशन की मेंटेनेंस को भी देखेगा | दूसरा स्टाफ गाड़ियों की Exit और Entry कराने में मदद कर सकता है |
  4. ऑफिस – एक ऑफिस की जरूरत होगी | जो आपके चार्जिंग स्टेशन को सारा दिन चलाने में और आराम करने में आपकी मदद करेगा |
  5. बिजली कनेक्शन – आपको एक बिजली कनेक्शन और ट्रांसफार्मर की जरूरत भी होगी |
  6. बुनियादी ढांचा – चार्जिंग पावर स्टेशन का बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) कैसा होना चाहिए | वह आप पर निर्भर करता है, कि आप उसकी ब्रांडिंग, फ्लोरिंग, पेंटिंग, शेड कैसी करना चाहते हैं |

इसके अलावा इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको भारत का नागरिक होना जरूरी है, और अगर आयु सीमा की बात करें, तो आपकी  आयु 20 साल से 60 साल तक होनी आवश्यक है | हम आपको बता देते हैं कि इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भविष्य में आपको बहुत फायदा देने वाला व्यवसाय हैं इसलिए आप इस सुनहरे मौके से ना चुके | 

टाटा पावर स्टेशन खोलने के लिए किन-किन दस्तावजे (डॉक्यूमेंट) की जरूरत होगी ?

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन खुलने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी, जैसे – आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ऐड्रेस प्रूफ, बैंक अकाउंट डिटेल्स, फोटोग्राफ, फोन नंबर, ईमेल आईडी, आदि | साथ में आपके प्रॉपर्टी डॉक्युमेंट्स अगर आपकी खुद की जमीन है तो, जमीन के कागज पूरे पते के साथ चाहिए होंगे, अगर जमीन रेंट पर है तो रेंट एग्रीमेंट की जरूरत होगी, एनओसी (NOC) के साथ |

टाटा पावर स्टेशन खोलने के लिए लागत / बजट

अगर आप टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन खोलना चाहते हैं तो, निसंदेह आप टाटा पावर कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर ही खोलना चाहोगे | हम आपको बता देते हैं, कि किसी कंपनी की फ्रेंचाइजी लेकर इस व्यवसाय में ज्यादा लागत की जरूरत नहीं है | आपका जो खर्चा रहेगा, वह जमीन और मशीनों का ही रहेगा | 

  1. जमीन – अगर जमीन आपकी है तो आपका ज्यादा बजट नहीं लगेगा | लेकिन अगर जमीन लीज पर ली है | तो आपको इस व्यवसाय में काफी इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है, जमीन का खर्चा आपका लगभग सालाना 5 से 10 लाख तक का आ जाएगा |
  2. मशीनों की कीमत – अगर मशीनों की बात करें तो आपकी फास्ट चार्जिंग मशीन महंगी पड़ेगी और स्लो चार्जिंग मशीन की लागत कम होगी | 

तीन फास्ट चार्जिंग मशीन के लिए, आपकी लागत लगभग ₹16,30,000 तक हो सकती है | 

आपकी तीन फास्ट चार्जिंग मशीन है – 

  1. CCS (50 kwh) –  ₹7,50,000
  2. CHAdeMO (50 kwh) –  ₹7,50,000
  3. Type – 2 AC (Min 22 kwh) – ₹1,30,000

 दो स्लो चार्जिंग मशीन होगी जिनकी कीमत ₹2,25,000 होगी |

  1. Bharat DC – 002 (15 kwh) – ₹2,50,000
  2. Bharat AC – 001 (10 kwh) –  ₹75,000

मशीनों की कीमत के हिसाब से आप इस व्यवसाय में लगने वाली लागत को भी समझ गए होंगे |

  1. स्टाफ का वेतन और ऑफिस खोलने में खर्चा – 30 से 40 हजार स्टाफ के वेतन का खर्चा अगर आप स्टाफ रखते हैं तो, दूसरा आपको ऑफिस खोलने में 1 से ₹1,50,000 लाख तक का खर्चा रहेगा |
  2. सिक्योरिटी डिपॉजिट – इसके अलावा आपको कंपनी को सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) भी देना पड़ेगा, कम से कम ₹1 लाख से ₹2 लाख तक का खर्चा रहेगा | वैसे यह कंपनी पर निर्भर करता है | कि वह अपनी सिक्योरिटी फीस कितनी लेती है |

यहां हम आपको सुझाव देना चाहेंगे कि आप स्लो चार्जिंग मशीन लगाकर अपने इस व्यवसाय की शुरुआत छोटे स्तर से कर सकते हैं, और अगर आपकी खुद की जमीन है तो आपको बहुत ज्यादा मुनाफा होगा |

टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन से महीने के लाखो कैसे कमाए ?

इस बात में कोई दो राय नहीं है | कि इलेक्ट्रिकल पावर स्टेशन व्यवसाय से आप लाखों रुपए कमा सकते हैं | लेकिन आपकी बचत या मुनाफा इस बात पर निर्भर करता है | कि आपके पास कितनी चार्जिंग मशीनें हैं, और कौन-कौन सी मशीनें है, अगर आपके पास फास्ट चार्जिंग और स्लो चार्जिंग दोनों ही प्रकार की मशीनें हैं, तो आप कई लाखों का मुनाफा हर महीने कमा सकते हैं |

लेकिन अगर आपने स्लो चार्जिंग मशीन से अपने व्यवसाय की शुरुआत की है तो, थोड़ा सा समय लगेगा आपको बढ़िया मुनाफा कमाने में वैसे हम आपको सूचित करना चाहेंगे कि आपका मुनाफा मार्जिन / यूनिट के हिसाब से मिलेगा | आम तोर पर मार्जिन ₹2 से ₹3 / यूनिट मिलता है | बाकी फाइनल मार्जन आपका कंपनी ही तय करती है, कि आपको कितना मुनाफा या मार्जन देना है |

दूसरी तरफ इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन से आपका मुनाफा इस बात पर भी निर्भर करता है, कि आपने एक गाड़ी चार्ज करने आए हुए ग्राहकों से कितना पैसा चार्ज किया है |

निष्कर्ष

दोस्तों, इस आर्टिकल के अंतर्गत हमने आपको टाटा पावर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन कैसे खोलें, टाटा पावर कंपनी की फ्रेंचाइजी कैसे लें, टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन खोलने के लिए किन-किन साधनों की जरूरत होगी, आवेदन कैसे करें, कितनी लागत आएगी, आपको कितना मुनाफा होगा | इन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया है | जिससे आप इस व्यवसाय के बारे में संपूर्ण जानकारी हमारे इस आर्टिकल से प्राप्त कर सके होंगे | फिर भी अगर कुछ और जानकारी टाटा पावर स्टेशन के बारे में आपको प्राप्त करनी है तो, आप कमेंट करके हमें सूचित करें | हम आपको शीघ्र ही आपके प्रश्न का उत्तर देंगे |

आप इस व्यवसाय को आज ही शुरू करें, यकीन मानिए भविष्य में यह व्यवसाय आपको बहुत ज्यादा फायदा देने वाला है |

Admin Ji
ADMINISTRATOR
PROFILE

Posts Carousel

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

Latest Posts

Top Authors

Most Commented

Featured Videos